CBSE Xth HINDI-A outside delhi 2017 SOLUTIONS


CBSE Xth HINDI-A outside delhi 2017 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-A 2017 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

खंड - ख
(व्यावहारिक व्याकरण)

5. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए-

(क) वे उन सब लोगों से मिले, जो मुझे जानते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर- (सरल वाक्य)- वह मुझे जानने वाले सभी लोगों से मिले।

(ख) पंख वाले चींटे या दीमक वर्षा के दिनों में निकलते हैं। (वाक्य का भेद लिखिए)
उत्तर- सरल वाक्य

(ग) आषाढ़ की एक सुबह एक मोर ने मल्हार के मियाऊ-मियाऊ को सुर दिया था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर- (संयुक्त वाक्य)- आषाढ़ की एक सुबह थी और उस दिन एक मोर ने मल्हार के मियाऊ-मियाऊ को सुर दिया था।

6. निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तित कीजिए-

(क) फुरसत ने मैना खूब रियाज करती है। (कर्मवाच्य में)
उत्तर- (कर्मवाच्य)- फुरसत में मैना के द्वारा खूब रियाज किया जाता है।

(ख) फाख्ताओं द्वारा गीतों को सुर दिया जाता है। (कर्तृवाच्य में)
उत्तर- (कर्तृवाच्य)- फाख्ताएँ गीतों को सुर देती हैं।

(ग) बच्चा साँस नहीं ले प् रहा था। (भाववाच्य में)
उत्तर- (भाववाच्य)- बच्चे से साँस नहीं ली जा रही थी।

(घ) दो-तीन पक्षियों द्वारा अपनी-अपनी लय में एक साथ कूदा जा रहा था। (कर्तृवाच्य में)
उत्तर- (कर्तृवाच्य)- दो-तीन पक्षी अपनी-अपनी लय में एक साथ कूदे जा रहे थे।

7. निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए-

मनुष्य केवल भोजन करने के लिए जीवित नहीं रहता है, बल्कि वह अपने भीतर की सूक्ष्म इच्छाओं की तृप्ति भी चाहता है।
उत्तर- मनुष्य- जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग कर्ताकारक।
वह- सर्वनाम, एकवचन, पुरुषवाचक, पुल्लिंग, कर्ताकारक।
सूक्ष्म- विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, गुणवाचक।
चाहता- क्रिया, सकर्मक, पुल्लिंग, एकवचन, वर्तमान काल।

8. (क) निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उनमें निहित रस पहचानकर लिखिए-

(i) उपयुक्त उस खेल को यद्यपि मृत्यु का भी दण्ड है,
पर मृत्यु से बढ़कर न जग में दण्ड और प्रचण्ड है।
अतएव कल उस नीच को रण-मध्य जो मारूँ न मैं,
तो सत्य कहता हूँ कभी शस्त्रास्त्र फिर धारूँ न मैं।
उत्तर- वीर

(ii) वह आता
दो टूक कलेजे के करता पछताता
पथ पर आता
पेट पीठ दोनों मिलकर है एक
चल रहा लकुटिया टेक
उत्तर- करुण

(ख) (i) श्रृंगार रस का स्थायी भाव लिखिए।
उत्तर- रति

(ii) निम्नलिखित काव्यांश में स्थायी भाव क्या हैं?
कब दवै दाँत दूध कै देखौं, कब तोतैं, मुख बचन झरैं।
कब नंदहिं बाबा कहि बोले, कब जननी कहि मोहिं ररै।
उत्तर- वात्सल्य

खंड - घ

14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए।

(क) विज्ञापन की दुनिया
विज्ञापन का युग
भ्रमजाल और जानकारी
सामाजिक दायित्व

(ख) भ्रष्टाचार-मुक्त समाज
भ्रष्टाचार क्या हैं?
सामाजिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार
कारण और निवारण

(ग) पी. वी. सिन्धु : मेरी प्रिय खिलाड़ी
अभ्यास और परिश्रम
जुझारूपन और आत्मविश्वास
धैर्य और जीत का सेहरा

15. अपनी दादी की चित्र-प्रदर्शनी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखते हुए उन्हें बधाई-पत्र लिखिए

अथवा

अपनी योग्यताओं का विवरण देते हुए प्राथमिक शिक्षक के पद के लिए अपने जिले के शिक्षा-अधिकारी को आवेदन-पत्र लिखिए।

16. निम्नलिखित गद्यांश का शीर्षक लिखकर एक तिहाई शब्दों में सार लिखिए :